मुरादाबाद, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुन्दरकी नगर में सामाजिक संगठन कुन्दरकी लाइव ग्रुप द्वारा धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जहां हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ चलते दिखाई दिए। पूरे नगर में देशभक्ति का उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस तिरंगा यात्रा में नगर के अनेक सम्मानित एवं सामाजिक रूप से सक्रिय नागरिक शामिल हुए। मुख्य रूप से प्रवीन भूषण, देवेश भूषण, यासीन पठान, हसन अरफी, विपुल जैन, कल्लू प्रधान, काजी गुड्डू,असलम सैफी, रफी खान, देव सिंह सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.