मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- नगर में परंपरागत रूप से चली आ रही श्री रामलीला एवं मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला मंचन के तहत शनिवार को बुराई के प्रतीक रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया । जेएल एम इंटर कॉलेज के निकट नगर पंचायत के खेल के मैदान पर रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। श्री राम ने रावण की नाभि में तीर मारा, इसके पश्चात पुतले में आग लगते ही चारों तरफ श्री राम के जयकारे लगने लगे। पूरे वातावरण में श्री राम, सीता माता के जयकारे से परिसर गूंजायमान हो गया। इससे पूर्व कलाकारों ने श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का दृश्य भी दर्शाया। खेल के मैदान में और मुरादाबाद चंदौसी मार्ग पर सड़क किनारे दोनों ओर मेला भी लगा। बच्चों ने मेले मे जलेबी,पकौड़ी,चाउमीन, का आनंद लिया और खेल खिलौनों की जमकर खरीदारी की । महिलाओं ने भी जमकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.