मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- कुन्दरकी नगर व आस-पास क्षेत्र में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी। वहीं दृश्यता बहुत कम होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी और हाथ-पैर सुन्न कर देने वाली ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया। सुबह करीब दस बजे तक सूरज के दर्शन न होने से तापमान में गिरावट बनी रही और ठंड का असर पूरे दिन महसूस किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बढ़ती ठंड और घना कोहरा रोजाना की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.