मुरादाबाद, दिसम्बर 2 -- कुन्दरकी व आस-पास क्षेत्र में अवैध अस्पतालों और फर्जी क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को कुन्दरकी नगर के गूलर तिराहे के निकट डींगरपुर रोड पर चिकित्सा प्रभारी सौरभ बरतारिया ने छापेमारी कर एक क्लीनिक को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान चिकित्सा प्रभारी ने क्लीनिक संचालक से अस्पताल से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी कागज़ उपलब्ध नहीं कराया जा सका। जांच में पाया गया कि क्लीनिक में एनआईसीयू अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। डॉ. सौरभ ने मौके पर ही क्लीनिक सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इधर इससे दो दिन पहले बिलारी एसडीएम, तहसीलदार, और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह की संयुक्त टीम ने कुन्दरकी क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई की थी। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.