चक्रधरपुर, दिसम्बर 30 -- चक्रधरपुर। कुदाहातु गांव में 25केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इसका सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह सामड ने उद्घाटन किया। इससे पूर्व गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विजय सिंह सामाड ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव का पुराना 10 केवीए का ट्रांसफार्मर दिसंबर 2024 से खराब पड़ा था। इस दौरान ग्रामीणों ने कई जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। विजय सिंह सामाड ने इसे गंभीरता से लिया और वरीय अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद गांव में दस केवीए की जगह 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगा। मौके पर दियुरी राम धन सरदार, सक्रिय सदस्य बुधराम नापित, सक्रिय कांग्रेसी सुशील सामाड, मुंशी सरदार, पवन सरदार, करम सिंह सरदार, सुकु सरदार,...