जामताड़ा, अप्रैल 5 -- नाला। नाला पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमबेदिया गांव से लगभग 55 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस द्वारा आरंभिक पूछताछ में महिला के बेटे द्वारा ही कुदाल से मार कर हत्या करने की बात सामने आई है। घटना गुरुवार रात की है। मृतका की शिनाख्त नुनूलाल सोरेन की विधवा लीलमुनी सोरेन (55)के रुप में की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों के द्वारा शव को कब्जे में कर लिया गया। साथ ही आरंभिक पूछताछ में संदेह के आधार पर मृतका के पुत्र लालन सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात हो कि मृतका का शव घर के पास स्थित खलिहान में पुआल से ढका हुआ था। वहां से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ...