भभुआ, जनवरी 1 -- घर की छत पर खेलने के दौरान गिरकर हो गया था गंभीर रूप से घायल कुदरा सीएचसी से किया रेफर, सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया मृत (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर स्थित वार्ड दो में गुरुवार की दोपहर छत से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक छह वर्षीय आदित्य कुमार लालापुर निवासी अरुण गुप्ता का पुत्र था। सदर अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि आदित्य अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। कुदरा सीएचसी के डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर आदित्य को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां लाने पर चिकित्सक द्वारा उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे को लेकर इलाज करान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.