कन्नौज (गुरसहायगंज), जनवरी 4 -- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक ऐसी हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। कोई इसे कुदरत का करिश्मा बोल रहा है तो कोई डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही कह रहे हैं। गुरसहायगंज कस्बे में एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। लोग शव घर लाए और फ्रीजर में रखकर रिश्तेदारों का इंतजार करने लगे तो अचानक मृत घोषित व्यक्ति जिंदा हो गया। इस 'चमत्कार' को देखकर जहां परिजनों की आंखों से बहते आंसू खुशी में बदल गए, वहीं इलाके में यह घटना चर्चा का केंद्र बन गई है। मामला गुरसहायगंज कस्बे के तिर्वा रोड स्थित एक दुकानदार से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, बीती 31 दिसंबर की शाम वह अपने घर लौटे थे और बाहर जल रहे अलाव के पास बैठे थे। तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा या कोई अन्य गंभीर समस्या हुई और उनकी तबीयत बिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.