औरैया, दिसम्बर 12 -- कस्बा कुदरकोट में शुक्रवार की शाम बीमारी से लंबे समय से परेशान एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारने में परिजनों की मदद की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुदरकोट निवासी 48 वर्षीय रामबाबू शर्मा काफी समय से पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। परिवारजनों के अनुसार बीमारी के कारण रामबाबू शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुके थे तथा उनकी मानसिक स्थिति भी पिछले कुछ समय से बिगड़ने लगी थी। शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे रामबाबू अपने घर के एक कमरे में गए और पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। लगभग 4 बजे जब उनकी भाभी कमरे में कुछ लेने पहुंची तो उन्हें रामबाबू फंदे से लटके मिले। शोर मचाने...