आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ गांव में रविवार की रात कुत्तों के झुंड ने हमला कर 50 भेड़ों को मार डाला। दो दर्जन से अधिक भेड़ें गंभीरर रूप से घायल हो गईं। भेड़ पालक के शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने कुत्तों को भगाया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव निवासी महात्तम पाल ने 250 से अधिक भेड़ें पाल रखी हैं। वह भेड़ों को चराने के लिए दूसरे गांवों में भी जाता रहता है। जहां शाम होती है वहीं सुरक्षित स्थान देखकर रात में भेड़ों के साथ रुक जाता है। रविवार को वह अपनी भेड़ों के साथ बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ गांव के बाहर डेरा डाले हुए था। रात करीब दो बजे गांव के दर्जनभर कुत्तों ने भेड़ों पर हमला कर दिया। भेड़ पालक ने कुत्तों से भेड़ों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन संख्या अधिक होने से वह परेशान हो गया। ब...