बिजनौर, जनवरी 31 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बरुकी में कुत्तों के झुंड से जान बचाने की कोशिश में एक बारहसिंघा दो दीवारों के बीच फंस गया और निकल न पाने पर काफी देर तक तड़पने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बरुकी में जंगल से भटक कर आया बारहसिंघा खाद्य समिति के पास कुत्तों से बचने के लिए भाग रहा था। इसी दौरान वह दो दीवारों के बीच बनी संकरी जगह में फंस गया। दीवारों के बीच जगह कम होने के कारण उसका शरीर बुरी तरह जकड़ गया।घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बारहसिंघा को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक चली मशक्कत के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। लगातार संघर्ष और चोटों के चलते बारहसिंघे ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.