बागपत, फरवरी 18 -- दाहा। पुसार जंगल में बुधवार को आवारा कुत्तों ने हिरण को घेर लिया। जान बचाकर हिरण पुसार गांव निवासी मिथुन के घर में घुस गया। जहां ग्रामीणों ने दौड़ कर हिरण को कुत्तों से बचाया। सूचना मिलने पर शहीद भगतसिंह गौ सेवक की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल हिरण की मरहम पट्टी की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा विनोद कुमार, संजीव कुमार, कैटिल गार्ड चंद्रपाल,लाला आदि हिरण को अपने साथ संतनगर से नर्सरी पर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...