कन्नौज, जनवरी 29 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर शाम आवारा कुत्तों की वजह से बड़ा हादसा हो गया। किमी संख्या 161 पर कुत्तों के आपस में लड़ने की सूचना पर पहुंचा सुरक्षा वाहन खड़ा था। तभी तेज रफ्तार नेक्सॉन कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर से सुरक्षा वाहन पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। कंट्रोल रूम की सूचना पर सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची थी। वहां पीली पट्टी पर एक कुत्ता मृत मिला। जबकि अन्य कुत्ते घूम रहे थे। सुरक्षा कर्मी कुत्तों को भगाने लगे और वाहन को पीली पट्टी पर खड़ा किया गया। इसी दौरान आगरा से लखनऊ जा रही एक कार ने एक कुत्ते को टक्कर मार दी। कुछ ही मिनट बाद पीछे से आ रही नेक्सॉन कार ने खड़े सुरक्षा वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षा वाहन चालक आशीष कुमार, नेक्सॉन चालक रमेशभाई (अहमदाबाद) तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.