बागपत, फरवरी 6 -- चांदीनगर। रटौल क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक दिनोंदिन बढ़ रहा है। गुरुवार को कुत्तों ने अलग-अलग गांवों में 20 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को रटौल पीएचसी और खेकड़ा सीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। रटौल क्षेत्र के गढी कलंजरी, नंगलाबड़ी, निरौजपुर आदि गावों में आवारा कुत्तों आतंक बना हैं, जिसके चलते ग्रामीण परेशान बने हुए है। गुरुवार को आवारा कुत्तों ने क्षेत्रभर में खूब कहर बरपाया। उन्होंने रटौल निवासी समद, इलमा, सन्नो, साकिर, सौरव, आफरिन, देशपाल, वाहिद को काटकर घायल किया। इसके अलावा गढी कलंजरी निवासी अंजलि और कृष्ण, अहमदनगर निवासी आनन्द, मुबारिकपुर निवासी महताब, नंगलाबड़ी निवासी पुष्पा, मेघा, निरौजपुर निवासी सोहनपाल, डगरपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.