बिजनौर, फरवरी 18 -- कुत्तों ने हमला करके दस लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। समूचे इलाके में कुत्तों का साम्राज्य कायम है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। जिम्मेदार इस दिशा में किसी भी स्तर पर कोई प्रयास करने को तैयार नहीं हैं । बुधवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके जावेद (अफजलगढ़), महिपाल (भज्जावाला), बिजेन्द्र (शाहनगर कुराली), ललित (अलियारपुर), अमनदीप कौर (भोगपुर), शानू (शहजादपुर), इसरार (मानियावाला), विनित (त्रिलोकपुर), तेजपाल (मौसमपुर) तथा संजीव गढ़वावाला को घायल कर दिया। अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में एंटी रेबीज लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। इस मौके पर फार्मेसिस्ट मनोज शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को रेबीज के प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.