बांदा, जून 8 -- बांदा। संवाददाता पड़ई और सुहाना गांव के लोग कुत्तों के हमले से दहशत में है। शनिवार सुबह एक बछिया पर हमलाकर उसे मार खाया। दूसरी बछिया को भी गिरा दिया था। ग्रामीणों के खदेड़ने पर उसकी जान बची। पड़ुई-सोहाना गांव के मध्य पुरवा में रहने वाले रोहित के मुताबिक, उनके जानवर बगीचे में बंधे जाते हैं। शनिवार भोर आवार कुत्तों ने बगीचे में बंधी एक बछिया पर हमलाकर उसे मार डाला और उसे खा गए। पास में बंधी दूरी बछिया पर भी हमला किया। सुबह वक्त होने की वजह से शोर सुनकर लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े तो दूसरी बछिया की जान बच पाई। उसे घायल कर दिया हैं। गांव के लीला यादव, व्यास द्विवेदी, महेश यादव, राजा वर्मा, लवलेश आदि ने बताया कि करीब एक माह से गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। करीब 15 से 20 छोटे जानवरों को मारकर खा चुके हैं। बताया कि कुत्तों के आ...