नोएडा, सितम्बर 8 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार में रविवार को साइकिल चला रहे बच्चे पर कई कुत्तों ने हमला कर दिया। वहां से गुजर रही युवती ने कुत्तों को छड़ी से भगाकर बच्चे को बचाया। इस घटना की शिकायत आरडब्ल्यूए से की गई है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कृष्णा त्यागी ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बच्चा साइकिल चला रहा था। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हाथ में छड़ी लेकर टहल रही युवती वहां से गुजर रही थी। युवती ने छड़ी की मदद से कुत्तों को भगाया। अध्यक्ष ने बताया कि सेक्टर में एक काला कुत्ता आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है। वह भौंकते हुए राहगीरों पर झपटता है तो अन्य लावारिस कुत्ते भी उसके साथ हमलावर हो जाते हैं। सेक्टर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इस संबंध में प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.