बाराबंकी, जनवरी 31 -- सूरतगंज। कस्बा सुढ़ियामऊ में शुक्रवार दोपहर शिव मंदिर के समीप कुत्तों के झुंड ने टहल रहे एक लंगूरी बंदर पर हमला कर उसे बेरहमी से नोच डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग जब तक लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे तो कुत्ते भाग गए। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के कस्बा सुढ़ियामऊ में स्थित शिव मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर लंगूरी बंदर सामान्य रूप से घूम रहा था, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। लोगों ने शोर मचाकर और कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, परंतु तब तक बंदर की मौत हो चुकी थी। बंदर की मौत की सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने निजी खर्चे से विधि-विधान एवं पूरे सम्मान के साथ बंदर का अंतिम संस्कार कराया। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.