फर्रुखाबाद, अप्रैल 8 -- यूपी के फर्रुखाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां फतेहगढ़ के कुटरा गांव में सोमवार को घर के अंदर चारपाई पर लेटे पांच महीने के मासूम बच्चे को दो कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। ये घटना कुटरा गांव के पास करबला है। इसके नजदीक ही राजू कुशवाहा परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रहता है। उसके सात बच्चे हैं। सोमवार सुबह राजू खेत में गेहूं काटने चला गया था। घर पर उसकी पत्नी शिखा और बच्चे थे। शाम को पत्नी शिखा घर की साफ-सफाई में लगी हुई थी। उनका पांच महीने का बेटा धीरज चारपाई पर लेटा था। बाकी बच्चे इधर-उधर खेल रहे थे। इस बीच दो कुत्ते घर के अंदर घुस गए और धीरज को चारपाई से उठाकर नोंच डाला। बच्चों की जब उस पर नजर पड़ी तो शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.