संतकबीरनगर, फरवरी 22 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या एक बार फिर सामने आई है। धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो गांव निवासी 34 वर्षीय रामदयाल पुत्र मिश्रीलाल शनिवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बाइक से गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटा स्थित बीडीएस फ्लावर अकादमी में पढ़ाने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब नौ बजे जैसे ही रामदयाल बनकटा पुल के पास पहुंचे, सड़क पर आवारा कुत्तों का एक झुंड आपस में लड़ रहा था। कुत्तों से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.