लखनऊ, जनवरी 5 -- चौक क्षेत्र में पब्लिक को काटने वाले कुत्तों को पकड़ने के काम में बाधा डालने वाली और बदसलूकी करने वाली महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। निगम के काम में बाधा डालने के मामले को शासन और नगर आयुक्त ने गंभीरता से लिया है। अब इन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर होगी। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के पशुकल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा ने महिला नेहा जैदी सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी है। 4 जनवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम का डॉग कैचिंग दस्ता चौक क्षेत्र की बान वाली गली पहुंचा था। यहां पहले से चिन्हित पब्लिक को काटने वाले कुत्तों को पकड़ने के दौरान कुछ महिलाओं ने टीम का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि नगर निगम की गाड़ी की चाबी छीनने का प्रयास किया गया और कर्मचारियों को डराया-धमकाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.