लखनऊ, जून 24 -- विभूतिखंड में सोमवार रात कुत्तों को खाना दे रहे सैलून कर्मी और उसके साथियों पर दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट करने के साथ ही पथराव कर गाड़ी भी तोड़ दी। सैलून कर्मी के साथ एक महिला भी थी। उसके साथ भी आरोपित अभद्रता करने लगे। आलमबाग निवासी सिद्धार्थ सिंह विभूतिखंड में सैलून चलाते हैं। सोमवार रात वह हयात होटल के पास कुत्तों को भाई और एक परिचित महिला के साथ खाना दे रहे थे। इस बीच स्थानीय लोग जमा हो गए। कुत्तों को खाना देने का विरोध करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित पक्ष ने विभूतिखंड पुलिस को सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.