मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। आवारा कुत्तों के आतंक से कब और कैसे निजात मिलेगी ये तो आने वाले दिनों में ही तय होगा, मगर सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की है। सड़कों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर घूमते आवारा कुत्ते एक बड़ी समस्या हैं। जिन इलाकों में अंडे, मांस, मछली की दुकानें और बाजार हैं वहां आवारा कुत्तों का अधिक आतंक है। सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश तो दिए हैं लेकिन इन निर्देशों पर तेजी से काम नहीं हो पा रहा। लोग भी चाहते हैं कि कुत्तों को संरक्षित किया जाए और लोगों को इनके हमलों से बचाया जाए। जहां तक आवारा कुत्तों से बचाव का सवाल है तो मैनपुरी में फिलहाल एक भी पशु आश्रय स्थल नहीं है। गोवंश संरक्षण के लिए गोशालाएं तो बनी हैं लेकिन अन्य पशुओं के लिए शेल्टर होम की कमी है। हालांकि सरकार के निर्देश पर मैनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.