महाराजगंज, जनवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आवारा कुत्तों को लेकर महराजगंज नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। कुत्तों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखेगी। एबीसी सेंटर बनाने के लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है। बहुत जल्द सेंटर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पशु पालन विभाग एबीसी सेंटर पहुंचकर कुत्तों का बंध्याकरण करने के साथ ही रैबिज टीका लगाएगा। महराजगंज नगर पालिका प्रशासन ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है। इतना ही नहीं कुत्तों को रहने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए शहर की आबादी से बाहर गबड़ुआ में जगह चिह्नित किया गया है। जगह चिह्नित करने के साथ ही कार्यदायी संस्था नामित किया है। कार्यदायी संस्था एबीसी सेंटर निर्माण कार्य बहुत जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.