आजमगढ़, फरवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में कुत्तों के हमले में मरीं 53 भेड़ों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। दूसरे दिन जिलास्तरीय तीन डॉक्टरों की टीम ने दफन किए गए शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम किया गया। पीड़ित भेड़ पालक को आर्थिक सहायता देने के लिए कार्रवाई हुई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव निवासी महात्तम पाल रविवार रात को अपनी भेड़ों के साथ बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ गांव के बाहर रुका था। रात में गांव के दर्जनभर कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर दिया। जिससे 53 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन भेड़ें घायल हो गईं। ग्रामीणों के पहुंचने पर कुत्ते वहां से भागे थे। घटना की जानकारी होने पर पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। भेड़ पालक ने मृत भेड़ों को दफन कर दिया था। मंगलवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.