हरदोई, फरवरी 7 -- मल्लावां। कस्बे में शनिवार को आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को दौड़ाकर काट लिया। इससे पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया। फतेहगंज मोहल्ला निवासी इकबाल की 10 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौट रही थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर कुत्ता भाग गया। वहीं मोहल्ला बंदीपुर निवासी सलमुद्दीन का चार वर्षीय बेटा उजैफ घर के बाहर खेल रहा था, तभी कुत्तों के झुंड से एक कुत्ते ने उस पर झपट्टा मारकर हाथ को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने कुत्तों को भगाया। घायल दोनों बच्चों सहित सभी पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। बिजली समाधान ग्रुप के अध्यक्ष जावेद शानू ने बताया कि शनिवार को पागल कुत्तों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.