रामपुर, जनवरी 2 -- क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने राह चलते 11 लोगों पर हमला कर दिया। बाद में सभी घायल सीएचसी पहुंच गए जिन्हें एंटी रेबीज की पहली डोज़ लगाने के बाद घर भेज दिया गया। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। ब्रस्पतिवार को कुत्तों ने उस वक्त हमला कर दिया जब नानकार निवासी अनुज और मनोज, पीपलसाना अयान अहमद, उवैस खां मसवासी, राजवती सैदनगर, फ़िरोज़ जहाँ भूबरा, आदिल खां खेमपुर, तन्नू और राजेश्वरी मोहल्ला चक और निदेश कुमार पदमपुर गांव के रास्ते से गुज़र रहे थे। आवारा कुत्तों के खोफ से परिजनों ने छोटे बच्चों को भी घर से निकलना बंद कर दिया है। सभी घायल बाद में एक एक कर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक ने कुत्ता काटे की पहली डोज़ लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...