मुरादाबाद, फरवरी 12 -- हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे पर हाईवे पर भूतपुरी के पास कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में ठाकुरद्वारा के एक किशोर कांवड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कांवड़िए को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील के गांव पिलखपुर गुमानी के कांवड़ियों का जत्था गुरुवार को हरिद्वार से आ रहा था। जत्थे में पिता के साथ एक किशोर कांवड़िया भी शामिल था। हरिद्वार-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव भूतपुरी के समीप पहुंचते ही कांवड़ियो के जत्थे पर कुत्तों का झुंड हमलावर हो गया। कुत्तों ने हमला कर पिता विनीत कुमार के साथ आए किशोर कांवड़िए लवकुश (13 साल) को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर लाठी-डंडे फटकार कर कांवड़ियों को कुत्तों के चंगुल से बचाया। इसके बाद ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.