बिजनौर, फरवरी 2 -- अफजलगढ़। आवारा कुत्तों ने हमला करके एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सरकारी अस्पतालो में उपचार किया जा रहा है। आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। लोगों द्वारा लगातार मांग किए जाने के बाबजूद प्रशासन द्वारा इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किया जा रहा है। सोमवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके दानिश, शमा, सोफिया व नेहा (अफजलगढ़), सहजप्रीत कौर (चम्पतपुर चकला), कोमल कुमारी (भूतपुरी), किशन (भोगपुर), मानसी (जमनपुर), दिव्यांश (तुरतपुर) जुनैद (कासमपुरगढी), आरिफा (दहलावाला), मोमिना (हिदायतपुर), अब्दुल रहमान (मानियावाला), अबरार (चौहडवाला), अनिकेत (रफैतपुर) तथा शरीफ (गढ़वावाला) को घायल कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.