बागपत, जनवरी 24 -- दाहा। निरपुड़ा के जंगल में आवारा कुत्तों के झुंड ने शनिवार शाम एक नीलगाय के बच्चे को दबोच लिया। खेतों में कार्य के रहे किसानों ने जैसे ही कुत्तों से नीलगाय को बचाया तो वह गांव की तरफ भाग निकला। जिसके पीछे दौड़ रहे आवारा कुत्तों ने उसे फिर गांव में दबोच लिया। ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड से नीलगाय के बच्चे को बचाकर वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत को इसकी सूचना दी। सूचना पर वन दरोगा विनोद कुमार, वन रक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचकर घायल नीलगाय को सरौरा नर्सरी उपचार के लिए ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...