लखनऊ, मार्च 30 -- पीजीआई क्षेत्र के खरिका द्वितीय वार्ड में आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने रविवार सुबह एक सफाई कर्मी पर हमला कर दिया। पीड़ित के नीचे गिर जाने पर कुत्तों ने पैर समेत शरीर पर कई जगह नोच लिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें कुत्तों के चंगुल से बचाया। लोग उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है। मन्नू लाल (40) वृंदावन योजना, सेक्टर-पांच अम्मा जी कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। वह खरिका वार्ड प्रथम में संविदा सफाई कर्मचारी हैं। रविवार सुबह करीब छह बजे मुन्ना लाल ड्यूटी पर जा रहे थे। घर से 100 मीटर ही पहुंचे थे कि आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर एक साथ हमला बोल दिया। वह गिर गए और कुत्तों ने उन्हें कई जगह काट लिया। सफाई सुपरवाइजर आदित्य दीक्षित ने बताया कि घायल मुन्ना लाल को तुरंत लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.