मुरादाबाद, मार्च 20 -- कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव जमापुर में खूंखार कुत्तों के हमले में छह साल के बच्चे की मौत के बाद से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की। उधर कुन्दरकी थाना पुलिस की ओर से भी नगर पालिका और वन विभाग को पत्र लिखकर खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने को कहा गया है। थाना कुन्दरकी के गांव जमापुर निवासी अब्दुल रहमान(6) पुत्र अब्दुल वारिस दूसरी कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह बुधवार दोपहर के समय अब्दुल रहमान स्कूल से लौटने के बाद घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान खूंखार कुत्तों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। कुत्ते उसे नोचते हुए घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल में ले गए। जब काफी देर तक बच्चा नहीं दिखा को परिजनों ने तलाश शुरू की। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.