अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़। महानगर में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। आवारा कुत्ते शहर की बड़ी बड़ी कालोनियों व सोसाइटियों में लोगों को निशाना बना रहे हैं। रामघाट रोड स्थित एचआईजी 25 अवंतिका फेज 2 किशनपुर चौराहा अलीगढ़ में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जहां एचआईजी 28 में रहने वाले दीपक कुमार गर्ग को शुक्रवार को कुत्तों के झुंड ने घेरकर हमला करते हुए काट लिया। दीपक गर्ग, प्रदीप बाल जीवन, राकेश कुमार सक्सेना, डॉ अजय शर्मा, प्रदीप शर्मा ,राजकुमार पचौरी ने कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...