रतलाम, फरवरी 3 -- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कुत्तों का ऐसा आतंक है कि लोग पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। जावरा शहर स्थित रत्नराज परिसर में आवारा कुत्तों के आतंक से रहवासी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी में आए दिन बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों पर कुत्तों के हमले हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाद लोग अपने मकान बेचने पर मजबूर हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला एक डॉग लवर्स परिवार इन आवारा कुत्तों को संरक्षण देता है। जब भी कोई रहवासी कुत्तों को भगाने या विरोध करने की कोशिश करता है, तो उक्त परिवार उनसे विवाद करने लगता है। रहवासियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस और स्थानीय प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय डॉग लवर्स को ही संरक्षण दे रहा है, जिससे स्थिति और बिगड़ती ज...