बाराबंकी, दिसम्बर 9 -- सूरतगंज। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर रानीमऊ निवासी शिवम वर्मा का चार वर्षीय बेटा रूदांश कुमार सोमवार की सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को पहले दिन पढ़ने गया था। आवारा कुत्तों ने सिर, चेहरे व पीठ पर हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे हुए शिवम कुमार ने उसे सूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है। पिता शिवम कुमार ने बताया कि स्टाफ लापरवाही से बेटे को कुत्ता ने घायल कर दिया है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...