गंगापार, जनवरी 7 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण ठंडी और शीतलहरी के चलते मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई है। लेकिन जो मरीज आ रहे हैं उनमें कुत्ते के हमले से जख्मी लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार को मांडा सीएचसी में कुल लगभग 150 मरीज पहुंचे, जिनमें ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित रहे। लगभग डेढ़ दर्जन पीड़ित कुत्तों से घायल होकर सीएचसी पहुंचे। रविवार अवकाश का दिन छोड़कर पिछले छह दिनों में कुल 72 मरीज कुत्तों से घायल होकर सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन ले चुके हैं। ठंडी, भूख और ठंडी के चलते लोगों के बेढब पोशाक देखकर हमलावर हो रहे कुत्तों द्वारा प्रतिदिन औसत एक दर्जन घायल सीएचसी पहुंच रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.