शामली, मार्च 24 -- नगर पालिका के वार्ड सभासद ने शहर में बंदरों और कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। उन्होने आवारा कुत्तों के पकडे जाने की मांग की है। सोमवार को नगर पालिका के वार्ड-6 से सभासद प्रतिनिधि सलमान अहमद ने चेयरमैन अरविन्द संगल को ज्ञापन देकर कहा कि मौहल्ला काजीवाडा, आजाद चौक में आवारा कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। आवारा कुत्ते आये दिन किसी न किसी को निशाना बनाकर घायल कर रहे है। छतों पर महिलाओं पर बंदरों द्वारा हमले किए जा रहे है। बंदरों द्वारा घरेलु सामान भी तोड दिया जाता है। बंदरों और कुत्तों के आतंक से नागरिक परेशान है। उन्होने कहा कि यही हाल पूरे शहर का है। उन्होने चेयरमैन से बंदरों और कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.