कन्नौज, फरवरी 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर गंगाजल भरने जा रहे कांवड़ियों की बाइक फर्रुखाबाद रोड पर सांई मीर कॉलेज के सामने कुत्ते से टकरा गई, जिससे तेज रफ्तार बाइक फिसलकर गड्ढ़े में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़िए घायल हो गए। मैनपुरी के नगला बरी रानीपुर गांव निवासी विकेश 30 वर्षीय पुत्र रामबिलास सिंह अपने मित्र सत्येंद्र 28 वर्षीय पुत्र चंद्रभान सिंह और देवेंद्र 28 वर्षीय पुत्र महावीर सिंह के साथ बाइक से कांवड़ भरने के लिए फर्रुखाबाद जनपद ऋंगीरामपुर जा रहे थे। जब वह फर्रुखाबाद रोड पर सांई मीर अस्पताल के ठीक सामने पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक कुत्ते से टकरा गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सौ शैय्या अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.