झांसी, जनवरी 5 -- सड़क पर घूम रहे एक आवारा कुत्ते पर लाठी बरसाने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक दिन पहले कैमरे मैं कैद हुई तस्वीरों के सामने आने के बाद पशु पेमी रक्षता शर्मा की शिकायत पर सीपरी पुलिस ने मामला कायम किया। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्वेश्वर नगर का है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुत्ता उसकी मुर्गी खा गया इस पर वह गुस्से में था। आरोपी पप्पू बाल्मीक को पुलिस अपने साथ ले गई और पूछताछ के बाद उसे चालान पर छोड़ दिया गया। सीपरी थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि कुछ लोगों ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर कार्रवाई की गई है। मामला एक दिन पहले चार जनवरी का है। फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त की गई उसने जुर्म कबूल किया जिस पर चालान की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...