गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गली में सो रहे स्ट्रे डॉग को टैक्सी से कुचलने के मामले में पुलिस ने आरोपी टैक्सी ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान यूपी के कानपुर निवासी सोहिल अली के रूप में हुई। पुलिस ने वारदात में प्रयोग हुई कार आरोपी के कब्जा से बरामद कर जांच शुरु कर दी है। राजीव नगर में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता सुमन मिश्रा ने पुलिस को शिकायत दी कि 22 मार्च को रात 11 बजे उसके पास नीटू नाम के युवक की कॉल आई। उसने बताया कि सुबह 11 बजे सूरत नगर गली नंबर 17 में एक डॉग सो रहा था, इसी दौरान ड्राइवर नदीम ने उस पर गाढ़ी चढ़ा दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि डॉग पर कार चढ़ाने के बाद चालक ने कार बैक की और डॉग को घसीटते हुए निकल गया। पुलिस ने सुमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद आनंद गार्डन, पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.