आगरा, सितम्बर 7 -- सैंया क्षेत्र के गांव नगला मौहरे में कुत्ते ने घर के बाहर बैठी वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। वृद्धआ गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सीएचसी पहुंची घायल महिला को एआरवी लगाकर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। गांव नगला मौहरे निवासी अंगूरी देवी (60) वर्ष पत्नी तुला राम घर के बाहर बैठी हुई थी। वहां आए कुत्ते ने हमला बोल दिया। कई जगह काटा। वृद्वा का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुत्ते को भगाया। कुत्ते के काटने से वृद्ध महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को परिजन सीएच सी सैंया पर लाए। चिकित्सकों ने एआरवी का टीका लगाया। प्राथमिक उपचार देकर एआरएस का टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...