गाज़ियाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादनगर। गांव सुठारी में पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। पागल कुत्ते ने एक सप्ताह में बीस लोगों को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने खड विकास अधिकारी से कुत्ते को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कुत्ते ने एक सप्ताह के अंदर बीस लोगों घायल कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी को कुत्ते को पकड़ने के लिए कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...