अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में सोमवार की सुबह आवारा कुत्ते ने एक बालक को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बालक की हालत को गम्भीर देखते हुए उस मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। रघुनाथपुर निवासी आकाश गुप्त (12) पुत्र प्रमोद गुप्त सोमवार की सुबह अपने दरवाजे पर खड़ा था। इतने में अचानक पहुंचे एक आवारा कुत्ते ने उसे काटना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते से बच्चे को बचाया जा सका, तब तक बालक के दाहिने गाल की मांस कटकर निकल चुका था। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस के माध्यम से बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया, वहां से भी बालक को डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.