बहराइच, जून 11 -- महसी/तेजवापुर (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के गांव में पागल कुत्ते ने तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गलकारा के मजरा कटेलापुरवा निवासी छुट्टन अहमद का तीन वर्षीय पुत्र तूफानी अहमद घर के द्वार पर खेल रहा था। तभी अचानक कहीं से एक पागल कुत्ता आ गया और कुत्ते ने बच्चे पर हमला बोल दिया। शोर गुल सुनकर आसपास के लोगो ने दौड़कर बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। पागल कुत्ते ने बच्चे के चेहरे व शरीर के अन्य भागों को नोंच लिया है जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी महसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.