गोंडा, फरवरी 22 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज मासूम बच्चों और बुजुर्गों पर कुत्तों के हमले की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला, देहात कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का है। यहां घर के अंदर सो रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह नोंचा है। माता पूनम गांव के ही एक युवक की मदद से बच्ची को मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित मां पूनम ने बताया कि उसने रविवार दोपहर अपनी डेढ़ साल बच्ची जानकी को घर के अंदर कमरे में सुला दिया था। उसके बाद बर्तन मांजने लगी। इसी दौरान एक कुत्ता घर में घुस आया और बिस्तर पर सो रही मासूम बच्ची पर हमला कर दिया और उसका चेहरा बुरी तरह नोंचना शुरू कर दिया। बच्ची के रोने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.