चित्रकूट, नवम्बर 15 -- सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामघाट निवासी निर्मल के छह वर्षीय बेटे सूरज को शनिवार की सुबह करीब आठ बजे छत में मकान मालिक के कुत्ते ने दौड़ा लिया। सूरज छत पर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उसके ऊपर हमला बोला और दौड़ा लिया। कुत्ते से बचने के लिए मासूम छत से नीचे कूद गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। परिजनों ने घायल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...