रायबरेली, नवम्बर 20 -- रायबरेली। शिवगढ़ थाना में अपने दरवाजे खेल रही चार वर्षीय बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, कुत्ते ने मासूम को काटकर किया घायल हो गया। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्ची का इलाज किया गया l नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड माधवखेडा में शुभी चार वर्ष जो अपने दरवाजे खेल रही थी तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार पर दौड़े परिजन जब तक उसे बचाते कुत्ते ने कई जगह काट लिया और भाग गया l आनन फ़ानन उसकी मां पुष्पा देवी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंची। जहां उसका इलाज किया गया l अधीक्षक डॉ. प्रेम शरण ने बताया कि मासूम को कुत्ते ने कई जगह काटकर घायल किया है ।जिसको एंटी रेबीज का टीका लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.