बहराइच, फरवरी 16 -- बहराइच, संवाददाता। जरवलरोड इलाके के तप्पे सिपाह के धोंईपुरवा में रविवार शाम घर के बाहर खेल रहे बालक पर हमलावर कुत्ते ने हमला कर पटक कर नोंच डाला। घायल को मुस्तफाबाद सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। जरवलरोड थाने के तप्पे सिपाह के मजरे धोंईपुरवा गांव निवासी अरूण (13) पुत्र शिव नरायन रविवार शाम लगभग सात बजे घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पहुंचे आक्रामक हमलावर कुत्ते ने उस पर हमलाकर उसे पटक कर नोंचना शुरू कर दिया। किशोर ने कुत्ते से बचने को हाथ पैर चलाए। कुत्ते का हमला होते ही किशोर के परिजनों व आसपास के लोगों ने दौड़ कर लाठी डंडे चलाकर कुत्ते को कड़ी मशक्कत से भगाया। घायल किशोर को आनन फानन में एंबुलेंस से मुस्तफाबाद सीएचसी भेजा। चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.