बेगुसराय, मार्च 23 -- नावकोठी। प्रखंड क्षेत्र में कुत्ते का आतंक चरम पर है। अलग- अलग गांवों में कुत्ते ने आधे दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। इन लोगों की चिकित्सा पीएचसी में की गयी। जख्मियों में नावकोठी के ललन साह की पुत्री तपस्या कुमारी, सिसौनी के नथुनी ठाकुर का पुत्र राम बालक ठाकुर, रजाकपुर के जनार्दन पोद्दार का पुत्र सतीश पोद्दार, मुरारी कुमार की पुत्री स्वाति कुमारी, हसनपुर बागर के देवराज पासवान का पुत्र हर्षवर्धन कुमार आदि है। चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.