फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। खागा कस्बे में कुत्ते को पीटने के विवाद में शादी तोड़ने वाली दुल्हन सोमवार को फिर दूल्हे के पास लौट आई। उसने वीडियो बनाकर बयान दिया कि उसने घरवालों के दबाव में आकर बयान बदले थे। उसकी शादी पहले ही हो चुकी है। अब वह इसी लड़के के साथ ही रहेगी। उसने कहा है कि उसे परेशान न किया जाये। लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। खागा कस्बा निवासी सुमित केशरवानी की शादी बीते 18 फरवरी को प्रयागराज के तनु के साथ कस्बे के ही एक गेस्ट हाउस से हो रही थी। फेरों से पहले एक कुत्ते को पीटने के चक्कर में विवाद हो गया था। कुत्ता दुल्हन पक्ष का था। जिसके भौंकने पर एक बराती ने लात मार दी थी। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। दुल्हन ने भी ना...